स्ट्राइकर * बिहार में कुर्मी जाति की जनसंख्या 15%
पटना।बिहार के कुर्मी जाति के वरिष्ठ समाजसेवक श्रीं सिध्देश्वर प्रसाद जी द्वारा रचित पुस्तक में
पुरे बिहार मे पायी जाने वाली कुर्मी जाति की उप जाति का नाम का वर्णन है।लेकिन अभी भी कई उपजातियों का वे उल्लेख नही कर पाये है जैसे नवादा ,नालन्दा तथा अरबल जिला में अयोध्या कुर्मी निवास करते है।नालन्दा में वरगैया उपवर्ग के लोग हैं ।अतः नये सिरे से पुरे बिहार के सभी जिलों में निवासरत कुर्मी जाति/ उपजातियां की जानकारी एकत्र करने की जरूरत है ।इस प्रयास में मैं भी लगा हूँ।अब तक की प्राप्त जानकारी निचे पोस्ट में शामिल किया है तथा यह क्रम जारी है।बिहार में कुर्मी जाति की कुल संख्या बल राज्य की जनसंख्या का लगभग 15% है ।हलांकि'ये बाते इस लिए लिख रहा हूँ , क्योकि अपने बिच के कुछ साथीगण अपने-अपने ज्ञान से संख्या का आकलन करते ही रहते है। इसका दो
कारण है :
1) कुर्मी की सही संख्या बता देने के बाद इसका मनोबल तोड़ना बहुत कठिन हो जायेगा ?
2) कुर्मी की सही संख्या बता देगे , तो इनके सामने किसी भी प्रकार से आगे नहीं निकल सकते है ?
बिहार के हर जिले में कुर्मी का कौन-कौन शाखाये है :
1) अररिया - जयसवार ,समसवार, अमात,धानुक ।
2) औरंगाबाद- अवधिया,जयसवार,व्याहुत।
3) कटिहार -जयसवार ।
4) किशनगंज - जयसवार , धानुक ।
5)खगरिया- जयसवार ,समसवार।
6)गोपालगंज -अवधिया,जयसवार ,सैंथवार,
ढिलफोड़ा, चंदेल ,धानुक ।
7)गया - घमैला ,कोचैसा, अवधिया , जयसवार।
8)जहानाबाद -घमैला ,अवधिया ,कोचैसा ,जयसवार ।
9) जमुई - जयसवार ,समसवार ,घमैला,दोजवार ,धानुक ।
10) दरभंगा - जयसवार,अवधिया ,समसवार, तैलंग,चंदेल ,चनउ
11)नवादा -घमैला ,कोचैसा ,जयसवार ,अयोध्या ।
12) नालंदा - घमैला , कोचैसा ,अवधिया,समसवार, जयसवार, धानुक ,बरगैया ,अयोध्या ।
13)पूर्णिया -जयसवार, समसवार, अमात,धानुक,कैवर्त,चंदेल ।
14)बेतिया - जयसवार,चंदेल,चनऊ, धानुक,चपरिया ।
15) मोतिहारी - जयसवार, धानुक , तैलंग ।
16)बेगुसराय - जयसवार, समसवार,धानुक ।
17)- बक्सर - सैंथवार ,जयसवार,घोड़चढ़े ,चंदेल ।
18)-भभुआ - चंदेल ,जयसवार, अवधिया ,पटनवार,घोरचढ़े ।
19)भागलपुर-चंदेल,समसवार,जयसवार, रमैया,धानुक ,पटनवार ।
20)भोजपुर- सैंथवार ,जयसवार,अवधिया,घोडचढ़े, चंदेल ।
21) मधुबनी- जयसवार , तैलंग,अमात,धाम,समसवार,चंदेल ,चनउ, काइवर्त ।
22) मधेपुरा - जयसवार,समसवार, धानुक,अमात,काइवर्त ।
23) मुजफरपुर- जयसवार ,धानुक , समसवार , तैलंग ,चंदेल ,गुरु नानक पंथी ।
24) मुंगेर- जयसवार , समसवार ,धानुक ,घमैला,दोजवार ।
25) रोहतास- चंदेल , जयसवार ,अवधिया ,घोड़चढ़े , पटनवार ,गुरुनानक पंथ ।
26) वैशाली- जयसवार , समसवार , अवधिया ,तैलंग , गुरु नानक पंथ ।
27) सीवान- जयसवार ,अवधिया , धानुक ,डिल्फोरा ।
28) सहरसा- समसवार , जयसवार , धानुक ।
29) सुपौल - समसवार ,जयसवार , धानुक ।
30 ) सीतामढ़ी -जयसवार , तैलंग , धानुक ,चंदेल,कईवर्त ।
31) समस्तीपुर - जयसवर , समसवार, धानुक , चंदेल।
32) सारण -जयसवार , समसवार ,अवधिया,धानुक ।
33) पटना - अवधिया , घमैला ,कोचैसा ,
समसवार,जयसवार ,धानुक ।(पटना शहर में सभी शाखा के लोग बसे है ) ।
34) अरबल - अयोध्या,समसमार।
संभव है कि यदि पुनः समाजशास्त्रीगण बिहार में कुर्मियों की फिर से खोज_बीन करें तो कुछ और शाखा निकल आये। आवश्कता है संगठित और संकल्पित रहने की क्योंकि लोकतंत्र में संगठन ही असली शक्ति होती है।
केडी
स्ट्राइकर * बिहार में कुर्मी जाति की जनसंख्या 15%